उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

नारी न्याय सम्मेलन महिलाओं के हक की हुंकार- अलका पाल……

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आहवान पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विशाल नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पूरे देश में आज नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं में जागरुकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल विजय दिवस पर किया शहीदों को याद…..

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और शोषण के खिलाफ महिला कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ कमर कस चुकी है। मणिपुर की घटना हो, उत्तराखंड की बहन अंकिता भंडारी केस हो या फिर जंतर मंतर पर बैठने वाली महिला पहलवान के शोषण की बात हो, भाजपा सरकार की हर मामले में खामोशी चोर की दाढ़ी में तिनका बताती है। महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं के अंदर स्वाभिमान की भावना पैदा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री नीलकंठ कांवड़ मेला में पुलिस का बिछड़े शिवभक्तों को मिलाने का क्रम अनवरत जारी……

 

सम्मेलन में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, पूजा सिंह, उमा वात्सल्य, अजीता शर्मा, कुमकुम सक्सेना, शमा कुरैशी, रंजना गुप्ता, सुजाता शर्मा, बंदना डोभाल, आशा शर्मा, राजबत्रा आदि ने अपने विचारों को रखा। सम्मेलन की बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply