![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में जीजा की काली करतूत की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी ने अपनी साली का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डराना धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। साली के सब्र का बांध टूटा तो उसने पुलिस से शिकायत की। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने जीजा पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जीजा घनश्याम को पकड़ कर जेल भेजा है। पीड़िता का आरोप है कि बहन की शादी के बाद वो अपने पूरे परिवार के साथ जीजा के घर रह रही थी। यही उसकी एक गलती थी। एक दिन जीजा ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और फिर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शादी सात साल पूर्व हुई थी। तभी से ससुराल के लोग उसके साथ ही रह रहे हैं।
तीन माह पूर्व साली से संबंधों के कारण ही पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। तब बेटे के नाम खेत और बेटी के नाम दो लाख रुपये जमा कराए थे। तभी ससुराल के लोगों को अलग रहने के लिए कहा था, लेकिन वह अलग नहीं रह रहे थे। मामले में प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी घनश्याम को पकड़ कर जेल भेजा गया।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)