उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को लेकर बोला सरकार पर हमला…

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-उत्तराखंड राज्य के नेता प्रतिपक्ष काशीपुर पहुंचे। काशीपुर में नेता प्रतिपक्ष के पहुंचने पर कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। काशीपुर में नवचेतना भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर के विधायक यशपाल आर्य के पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

 

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी आयोजित की। इस दौरान यशपाल आर्य ने मंच से अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से इस समय एकजुट होने की बात कहते हुए कहा कि यह समय बहुत ही खतरनाक समय है आज सुबह कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को एक होना पड़ेगा। वही मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरूरत नहीं है हमें डटकर सामना करना है। भारतीय जनता पार्टी देश को तोड़ने का काम कर रही है और कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ने का कार्य करेगी। हमें एकजुट होकर पार्टी और संगठन को मजबूत बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में 100 से ज्यादा घरों पर लगे लाल निशान, सर्वे के बाद अब चलेगा बुलडोजर......

 

कांग्रेस पार्टी 9 अगस्त से पूरे देश में भारत जोड़ो अभियान चलाएगी।  मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा काशीपुर से उनका पुराना नाता रहा है, कांग्रेस को स्थापित करने में तथा कांग्रेस की आधारशिला रखने में काशीपुर की जनता का, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का, हमारे वरिष्ठ नेताओं का बहुत योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेकर कांग्रेस आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व कांग्रेस ने भारत में ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ नामक एक अलग जगाई थी, उसी की तर्ज पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के आह्वान पर कांग्रेस के द्वारा ‘कांग्रेस भारत जोड़ो’ अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि देश को जिस तरह से वर्तमान में खंडित करने की कोशिश की जा रही है

 

, देश को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है देश के इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है, देश को बांटने की कोशिश की जा रही है, उसके परिपेक्ष में कांग्रेस के द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक यात्रा के माध्यम से आम जनता से जन संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के मूल, कांग्रेस के सिद्धांत, कांग्रेस की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे। वही उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड के बारे में यशपाल आर्य ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले को नहीं बख्शना चाहिए। राजस्थान का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि घटना के दोषियों को 1 महीने के अंदर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्रवाई अमल में लाई जाने की बात की। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल के बारे में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि सौ दिन के कार्यकाल के बहाने उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है

यह भी पढ़ें 👉  कुंडेश्वर रोड स्थित समर स्टडी सिटी हॉल के सक्षम व दीपांशी का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन

 

क्योंकि अगर सरकार ने काम किया होता तो सरकार की पीठ जनता थपथपाती। उन्होंने कहा कि 100 दिन के कार्यकाल के संबंध में सरकार जो जश्न मना रही है और बात कर रही है वह उनके एजेंडे की परिधि में आता ही नहीं है।उन्होंने कहा कि कॉमन सिविल कोड की बात करने वाली सरकार की परिधि में आता ही नहीं है। यदि महँगाई की, किसानों की आय दोगुना करने की, बेरोजगारी दूर करने की, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के लिए 25 करोड़ रुपये की, रिवर्स प्लान की बात की जाए तो 100 दिन के इस कार्यकाल में सरकार इन सब मुद्दों पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्हें सरकार के द्वारा अग्निपथ योजना को काला कानून बताते हुए सरकार से जल्द से जल्द इस कानून को वापस लेने की मांग की और कहा कि यह कानून देश के नौजवानों पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सांड़ से टकराए बाइक सवार, एक की मौत और दूसरा गंभीर, हल्द्वानी से अपने घर लौट रहे थे युवक

 

उन्होंने 100 दिन के कार्यकाल को जनता को बरगलाने की कोशिश दृष्टिहीन करार दिया। कार्यक्रम में नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा, केसी सिंह बाबा, संदीप सहगल, मनोज जोशी, चेतन अरोड़ा, अब्दुल कादिर, प्रदीप जोशी, मुक्ता सिंह, इंदूमान, अलका पाल, उमा वात्सल्य, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, प्रभात साहनी, गीता चौहान, जितेंद्र सरस्वती, सुरेश शर्मा जंगी, सरित चतुर्वेदी, आशीष अरोरा बॉबी, मंसूर अली, अर्पित मेहरोत्रा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, शफीक अहमद अंसारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अरुण चौहान, अब्दुल सलीम एडवोकेट, चंद्रभूषण डोभाल, जया अजिता शर्मा, अजीज कुरेशी, महेंद्र बेदी समेत दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply