Breaking News

पुलिस ने चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में फरार वारण्टी को किया गिरफ्तार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।

 

जिसके क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW,वाद संख्या-1057/2021, धारा- 138 एनआई एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त अनिल नेगी जो कि लम्बे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वारण्टी अनिल नेगी को पुलिस द्वारा कुशल सुरागसी पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर उसके गांव  दिउली चौक से दिनांक 18.11.2024 को गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1.अनिल नेगी (उम्र 36 वर्ष) पुत्र धीरज सिंह नेगी, निवासी- ग्राम धमंदा दिऊली लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी ।

पुलिस-टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह कुंवर
  2. मुख्य आरक्षी श्री रामपाल
  3. मुख्य आरक्षी श्री सुमन लाल

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!