क्राइम देश-विदेश

रक्षाबंधन के मौके पर 21 हजार रुपये शगुन न मिलने पर ननदों ने मिलकर भाभी को पीटा, पीड़िता एम्स में भर्ती…..

ख़बर शेयर करें -

राजधानी दिल्ली में रक्षाबंधन के मौके पर शगुन को लेकर एक घर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की नौबत मारपीट तक आ गई। तीन ननदों ने मिलकर अपनी भाभी की पिटाई कर दी। घटना मैदानगढ़ी इलाके की है महिला को उसकी ननदों ने इस कदर पीटा की उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपी ननद 21 हजार रुपये शगुन दिए जाने की मांग कर रही थी। आरोप है कि पीड़ित महिला ने जब पुलिस को इसकी सूचना देने की कोशिश की तो अन्य महिला रिश्तेदारों ने भी उसकी पिटाई कर दी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर क्षेत्र में उधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,डबल मर्डर का किया खुलासा…..

हालात ऐसे हो गए कि महिला को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैदानगढ़ी इलाके में एक महिला रहती है और वो नर्सिंग का काम करती है। रक्षाबंधन के मौके पर उसके पति की बहनें अपने भाई को राखी बांधने घर आईं थीं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ शिक्षा विभाग के कर्मचारी के सीने उतरा चाकू, हालत गंभीर.....

 

पहले राखी बांधने को लेकर बहस हुई और फिर ननदों ने 21-21 हजार रुपये शगुन अपने भाई से मांगा। इसी को लेकर महिला का अपनी ननदों से विवाद शुरू हो गया।  बात इतनी बढ़ गई कि शगुन नहीं मिलने पर ननदों ने अपनी भाभी की पिटाई शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद जब पीड़ित महिला पुलिस को फोन करने लगी तो घर की अन्य रिश्तेदार महिलाओं ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया।

Leave a Reply