उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने खुद की स्व-गणना, जनता से भी जनगणना अभियान में जुड़ने की अपील

भीमताल – जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) को लेकर जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्री ने स्वयं अपनी स्व-गणना कर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया, इसके महत्व तथा ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना करने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपील की कि सभी लोग स्वयं और अपने परिवार की स्व-गणना अवश्य करें। साथ ही अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिकों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्व-गणना की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।