![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
रुद्रपुर- प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस के सभी थाना प्रभारियों को जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के क्रम में बीती रात को थाना भवाली के खैरना क्षेत्र में श्री दिलीप कुमार, प्रभारी चौकी खैरना द्वारा चौकी खैरना पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान एक कैंटर संख्या UK04CA8066 के चालक को पुलिस टीम द्वारा वाहन रोकने को कहा गया लेकिन चालक गाड़ी को मौके से भगा ले गया। पुलिस द्वारा कैंटर को गर्मपानी में पकड़ लिया गया। चालक से पूछताछ की गई तो उसने शराब के नशे में धुत्त होकर बताया कि वह रानीखेत से हल्द्वानी जा रहा था।
मौके से पुलिस द्वारा वाहन के सभी दस्तावेज जांचें तथा कैंटर चालक को शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने अथवा आदेशों की अवज्ञा करने पर मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओ 179(1)/184/185/ 202 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी द्वारा कैंटर चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी द्वारा उचित माध्यम के आरटीओ हल्द्वानी को भेज दी गई है। सड़क सुरक्षा के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही की जा रही है।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)