उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी- बढ़ रहा है BJP का कुनबा,कांग्रेस को झटके पर झटका……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और कांग्रेस लगातार टूट रही है। एक महीने के भीतर कांग्रेस छोड़कर कई नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। अब कांग्रेस के सामने बिखर रहे कुनबे को बचाए रखने की चुनौती है। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा में कई कार्यकर्ताओं की घर वापसी हुई है वहीं, कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। एक महीने के अंदर कोटाबाग के ब्लॉक अध्यक्ष रवि कन्याल, भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी भाजपा में शामिल हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो बेटियों से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम के बहाने दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध……

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया भी हाल में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। अब कालाढूंगी विधानसभा में अच्छी पकड़ रखने वाले कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। चुनाव से ठीक पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। महेश शर्मा 80 के दशक से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रोजेक्ट गौरव का चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन......

 

हालांकि वे बीच में पार्टी से आठ साल के लिए बाहर रहे थे लेकिन तब उन्होंने अन्य किसी दल की सदस्यता नहीं ली थी। महेश शर्मा की भाजपा में इंट्री के पीछे भी शहर के महेंद्र अधिकारी की भूमिका अहम मानी जा रही है। ऐसे में कांग्रेस के सामने चुनावी समर के बीच अपनों को पार्टी में जोड़े रखने की चुनौती बनी हुई है।

Leave a Reply