Breaking News

बत्ती गुल’ के अंधेरे से गूंजा विरोध: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हुआ समाज…. “खटीमा क्षेत्र में सड़कों को मानसून से पूर्व गड्ढा मुक्त करने का कार्य प्रगति पर, 15 मई तक लक्ष्य पूर्ण करने का दावा” नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बर्खास्त फौजी को पौड़ी पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा। स्कूली छात्राओं की सुरक्षा हेतु पिंक यूनिट स्क्वायड ने छात्राओं से मिलकर सुरक्षा के प्रति बढाया उनका आत्मविश्वास। महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां : रेखा आर्य “जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं”

डंपर ने जोरदार टक्कर मार कर किया गंभीर रूप से घायल,उपचार के दौरान मौत……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-नगर से खरीददारी कर हल्दूचौड़ के दीना डी-क्लास गांव को साइकिल से जा रहे सिडकुल कर्मी सुरेश चंद्र जोशी उम्र 48 वर्ष को वन विकास निगम के डिपो संख्या 4 और 5 के बीच डंपर ने जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई, उक्त घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत दिवस शाम के समय खरीददारी करने साइकिल द्वारा लालकुआं बाजार आए सिडकुल की टाटा मोटर्स कंपनी में सेवारत सुरेश चंद्र जोशी जब खरीददारी कर साइकिल द्वारा वापस देर शाम लगभग 8:30 बजे घर को लौट रहे थे तभी वन निगम के डिपो संख्या 4 और 5 के बीच तेज गति से जा रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिन्हें हल्दूचौड़ चौकी के पुलिसकर्मी द्वारा पुलिस चौकी ले जाया गया, वहां से निजी वाहन द्वारा हल्द्वानी के निजी अस्पताल में परिवार वालों द्वारा ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, जैसे ही परिजनों को सुरेश जोशी के निधन की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।

 

उक्त घटना से उनकी पत्नी ममता जोशी, 17 वर्षीय पुत्र दीपक और 12 वर्षीया पुत्री प्रिया का रो रो कर बुरा हाल है, अचानक हुए उक्त दर्दनाक हादसे से हर कोई हतप्रभ है। मिलनसार स्वभाव के सुरेश जोशी क्षेत्र में सदैव आसपास के लोगों के सुख-दुख में शरीक होते थे, उनके निधन से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार की प्रातः उनका चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!