Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

बाढ़ और जलभराव के खतरे को लेकर प्रशासन सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – आगामी मानसून के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी तथा राजस्व उप निरीक्षक काठगोदाम की संयुक्त टीम ने रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला एवं गोला नदी के आसपास स्थित संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित होने की आशंका वाले लगभग 150 भवनों और संरचनाओं को चिन्हित करते हुए संबंधित परिवारों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस के माध्यम से उन्हें आगाह किया गया कि मानसून के दौरान नदी और नालों का जलस्तर किसी भी समय अचानक बढ़ सकता है, जिससे जन-धन की हानि की संभावना बनी रहती है। प्रशासन ने सभी परिवारों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आवश्यकता पड़ने पर बिना विलंब सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित हो जाएं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों को नदी-नालों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन अथवा जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की सलाह दी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों सहित आपदा प्रबंधन की सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!