Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

भारी बारिश के बीच अलर्ट मोड पर दून पुलिस, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई चौकसी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं और हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस द्वारा बारिश की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

रात से ही पुलिस टीमें नदी-नालों के किनारे, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को सतर्क कर रही हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए नागरिकों से नदी-नालों के समीप नहीं जाने और जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर भेजने की कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

पुलिस ने आमजन से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। दून पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता और सावधानी ही मानसून के दौरान सुरक्षित रहने का सबसे प्रभावी उपाय है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!