उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब को फिर मिला विश्वजीत नेगी का नेतृत्व,निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी को प्रदेशभर के पत्रकारों का मुखिया चुना गया है। देहरादून स्थित उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब में संपन्न हुए इस चुनाव में वे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जिससे पत्रकार जगत में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।

चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी दिनेश शास्त्री की देखरेख में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। इस चुनाव में प्रदेश के सभी जिलों से वरिष्ठ पत्रकारों, प्रेस क्लबों एवं प्रेस यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभाई।

ये रहे नव-निर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष

विश्वजीत सिंह नेगी (देहरादून)

उपाध्यक्ष

संजय तलवाड़ (हल्द्वानी, नैनीताल)

गोविंद सिंह बिष्ट (टिहरी गढ़वाल)

दीपिका रावत (देहरादून)

महामंत्री

चन्द्रशेखर जोशी (देहरादून)

सचिव

साकेत अग्रवाल (नैनीताल)

चिरंजीवी सेमवाल (उत्तरकाशी)

हरीश मेहरा (उधम सिंह नगर)

दीपक नौटियाल (हरिद्वार)

कोषाध्यक्ष

ज्ञान प्रकाश पांडेय (हरिद्वार)

संप्रेक्षक

कार्तिक बिष्ट (रामनगर)

कार्यकारिणी सदस्य

शंकर दत्त घिल्डियाल (उत्तरकाशी)

कृष्ण गोविंद कंसवाल (टिहरी)

लक्ष्मण राणा (चमोली)

हरि नारायण अग्रवाल (उधम सिंह नगर)

रमेश चंद पांडे कृषक (बागेश्वर)

जगदीश राय (चंपावत)

हरीश भंडारी (अल्मोड़ा)

राहुल सिंह दरम्याल (नैनीताल)

बद्री नौटियाल (रुद्रप्रयाग)

अनिल बहुगुणा (पौड़ी)

निशांत चौधरी (हरिद्वार)

विशेष आमंत्रित सदस्य

अनुज अग्रवाल (देहरादून)

संरक्षक नियुक्त

सुभाष गुप्ता

विजय धस्माना

परमिंदर कुमार गोस्वामी (वरिष्ठ पत्रकार)

निर्वाचन अधिकारी दिनेश शास्त्री ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पर सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। वहीं निर्वाचित अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी ने विश्वास जताने के लिए प्रदेशभर के पत्रकारों का धन्यवाद करते हुए घोषणा की कि शीघ्र ही भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड के सभी जिलों से पत्रकार शामिल होंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!