Breaking News

हल्द्वानी:-सीबीएसई इंटरमीडिएट रिजल्ट में छात्राओं का जलवा, सफलता पर जश्न में डूबे विद्यार्थी जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए संवेदनशील गांवों में लगेंगी सोलर लाइट और फेंसिंग, CDO ने दिए निर्देश अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने वाले दो और निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, अब संख्या पहुंची 107 ईंधन संरक्षण के लिए एसएसपी नैनीताल की अनूठी पहल, बड़े वाहनों को छोड़ मोटरसाइकिल से कार्यालय पहुंचे वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में नैनीताल पुलिस का बड़ा कदम, SSP मंजूनाथ टीसी पैदल पहुंचे कार्यालय सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद बनभूलपुरा हिंसा के दो आरोपियों ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

रुद्रपुर के लिए गौरव, रामपाल सिंह को भाजपा में मिला महत्वपूर्ण पद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुरनगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामपाल सिंह को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ देना शुरू कर दिया।

रामपाल सिंह लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। महापौर के रूप में उनके कार्यकाल को रुद्रपुर में विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए आज भी याद किया जाता है। उनके नेतृत्व में नगर के कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए, जिससे जनता को सीधा लाभ मिला।

पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपे जाने को एक सशक्त और दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है। उनके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण, जमीनी पकड़ और अनुसूचित समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को देखते हुए भाजपा ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति से अनुसूचित समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाए जाने की उम्मीद है।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि रामपाल सिंह के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तराखंड में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगा। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में भी नई गति मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर रामपाल सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा अनुसूचित समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!