Breaking News

एसपी कार्यालय में पीपिंग सेरेमनी, चार लिपिक सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल– जनपद नैनीताल पुलिस में आज 02 जनवरी 2026 को एसपी कार्यालय परिसर में गरिमामय पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिनिस्ट्रियल संवर्ग के चार कार्मिकों (लिपिकों) को सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नति मिलने पर कंधों पर स्टार लगाकर औपचारिक रूप से अलंकृत किया गया।

एसपी कार्यालय नैनीताल के प्रभारी श्री रेवाधर मठपाल द्वारा पदोन्नत कार्मिकों को उनके नवीन दायित्व के लिए बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित समस्त नैनीताल पुलिस परिवार ने पदोन्नत कार्मिकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पीपिंग सेरेमनी के दौरान प्रधान लिपिक श्री हेम चंद्र सती सहित अन्य कार्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।

जनपद नैनीताल से सहायक उपनिरीक्षक (एम) पद पर पदोन्नत हुए कार्मिकों में श्रीमती रमा पाठक, श्री हिमांशु रावत, श्री राकेश कुमार एवं श्रीमती दीपा मिराल शामिल हैं। पुलिस विभाग ने आशा व्यक्त की कि पदोन्नत अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ करेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!