Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

इज्जतनगर मंडल में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का जोरदार आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बरेली – देशव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत इज्जतनगर मंडल में रेलवे स्टेशनों, कोचिंग डिपो, कार्यालयों, अस्पतालों, कॉलोनियों और सुरक्षा बल इकाइयों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में यह अभियान पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग सहित अन्य विभागों के सहयोग से संचालित किया गया।

अभियान के दौरान प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर व्यापक सफाई की गई। प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालय कक्षों, टिकट काउंटर और आसपास के क्षेत्रों में कचरा और अपशिष्ट पदार्थों को व्यवस्थित रूप से हटाया गया। यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छ और स्वास्थ्यकर वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।

जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत धुले हुए लिनेन से बनाए गए पर्यावरण अनुकूल कैरी बैग विभिन्न स्टेशनों जैसे इज्जतनगर, बरेली सिटी, काठगोदाम, लालकुआं, हल्द्वानी, पीलीभीत, काशीपुर, कासगंज, हाथरस सिटी, फर्रुखाबाद और कन्नौज पर वितरित किए गए। इसका उद्देश्य यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि “स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए यह अभियान मजबूत शुरुआत है और मंडल आगामी दिनों में भी यात्रियों को स्वच्छ और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!