Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

बागेश्वर में जल स्रोतों के संरक्षण पर डीएम का सख्त रुख, सारा बैठक में दिए निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर – जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (सारा) की बैठक ली। बैठक में जनपद के प्राकृतिक जल स्रोतों – नौले, धारे और नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को  मनरेगा योजनाओं के साथ कन्वर्जेन्स करते हुए चाल, खाल एवं खंतियों का निर्माण करने के साथ ही भागीरथ ऐप पर चिन्हित 73 क्रिटिकल स्रोतों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सारा के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने गरुड़ गंगा प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि धारी गदेरे की 01 करोड़, दुआगाड़ की 33 लाख तथा देवराड गदेरे की 26 लाख की डीपीआर शासन को भेजी गई है। वहीं आज पेयजल निगम की 03 योजनाओं नॉटी गदेरे, सीमार भिड़ा गदेरे तथा सिमगाड़ गदेरे को अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव मर्तोलिया, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!