Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

हरकी पैड़ी से गूंजा उत्तराखंड का गौरव: धामी ने गंगा पूजन कर शुरू किया नदी उत्सव, बोले – आज का दिन मेरे लिए खास….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरकी पैड़ी से “नदी उत्सव कार्यक्रम” का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर राज्य और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की पावन शुरुआत ने धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है। ठीक चार साल पहले मुझे उत्तराखंड राज्य के मुख्य सेवक के रूप में यह दायित्व सौंपा गया था। तब से अब तक हमने चुनौतियों को अवसर में बदला है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए निरंतर काम किया है।”

धामी बने भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया कि अब वह उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन चुके हैं। यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चार वर्षों में उन्होंने राज्य के स्वाभिमान और विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सतत प्रयास किया है। नदी उत्सव के माध्यम से उन्होंने लोगों को नदियों के संरक्षण का भी संकल्प दिलाया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!