Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

बिजली में अप डाउन के कारण जले विद्युत उपकरण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड नंबर 6काशीरामपुर तल्लाप्रीतम विहार गली निवासियों को आजकल बिजली के अप डाउन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के इस अप डाउन के कारण उनके घरेलू बिजली उपकरण जल गए हैं। इससे परेशान क्षेत्र की महिलाओं ने स्थानीय पार्षद सूरज प्रसाद कांति के नेतृत्व में विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के उतार चढ़ाव के कारण स्थानीय निवासियों के पंखे, कूलर सहित अन्य घरेलू उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। कहा कि पूर्व में संबधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।चेतावनी दी कि इस संबध में शीघ्र कार्रवाई न होने पर वे आंदोलन पर बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में नीता नेगी, सरोजनी रावत, प्रेमा रावत, राजेश्वरी देवी और परमेश्वरी देवी आदि थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!