Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

उत्तराखंड प्रदेश लगोरी बालक बालिका टीम का चयन संपन्न…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- लगोरी संगठन उत्तराखंड के तत्वाधान में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में आज दिनांक 12 जून 2024 को प्रातः 11:00 से उत्तराखंड प्रदेश की 19 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाओं की टीम का चयन किया गया उक्त जानकारी देते हुए लगोरी संगठन के महासचिव एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल में लगभग पांच दर्जन बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया

 

एडवोकेट शर्मा के अनुसार प्रदेश की टीम 29 जून से महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लगोरी चैंपियनशिप में प्रदान करेगी इससे पूर्व खिलाड़ियों से  विकास शर्मा प्रदेश महामंत्री द्वारा परिचय प्राप्त कर चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

 

श्री विकास शर्मा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय के बाद उन्हें शुभकामनाएं दी गई विकास शर्मा जी द्वारा कहा गया की आशा है उत्तराखंड की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगी उन्होंने कहा कि यह एक पारंपरिक भारतीय खेल है जिसे हम लोगों ने और हमारे साथियों ने अपने बाल्यकाल में खेला था आज इसका डेवलपमेंट हो रहा है श्री विकास शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि उक्त पारंपरिक खेल भी उत्तराखंड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित किया जाएगा जिससे कि भारत की पुरानी परंपराओं को आगे बढ़ाया जाएगा

 

उन्होंने कहा कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी भी यही चाहते हैं कि जो पारंपरिक खेल है उनको पुनः प्रारंभ किया जाए और उन पर योजना बनाई जाए उक्त अवसर पर डॉ. नागेंद्र शर्मा हिमांशु नरूला एडवोकेट  प्रमोद बिष्ट स्टेडियम के हॉकी के वरिष्ठ प्रशिक्षक मोहित रावत योगेश पांडे चेतन भट्ट सूरज विश्वास सहित अनेकों खेल प्रेमी मौजूद थे

और पढ़ें

error: Content is protected !!