Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

बढ़ता जा रहा बदमाशों का आतंक, बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर लूटा गले से सोने का मंगलसूत्र……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- बदमाशों का आतंक क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है यहां निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया, और फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस मोटाहल्दू क्षेत्र के पदमपुर देवलिया गांव में बीएलएम स्कूल के सामने शाम लगभग 8:15 बजे अपनी दुकान की सफाई कर कूड़ा एकत्र करने के बाद सड़क के किनारे लगे कूड़ा दान में कूड़ा डाल रही जयंती परिहार पर अचानक झपटे बाइक सवार युवकों ने उसके गले का दुपट्टा समेत गले में पहना सोने का मंगलसूत्र जिसमें 8 दाने एवं सोने का लॉकेट मौजूद था,

 

को लूट लिया, तथा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, घटना के दौरान लाइट भी गुल थी, इसके बाद उन्होंने बाइक सवारों का जयंती के पति नरेश परिहार ने काफी दूर तक पीछा भी किया, परंतु वह हाथ नहीं लग सके, इसके बाद पीड़ितों ने घटना की सूचना हल्दूचौड़ पुलिस चौकी और कोतवाली लालकुआं को दी, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है, लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर झपटमार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!