Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी- प्यासी रही काठगोदाम की आबादी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- स्रोत का डिस्चार्ज घटने और बिजली कटौती से काठगोदाम शीतलाहाट स्थित प्लांट से शनिवार सुबह जलशोधन नहीं हो पाया। इससे शनिवार को काठगोदाम क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिल पाया। सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि शुक्रवार शाम बार-बार बिजली जाने से प्लांट से पंपिंग प्रभावित रही। इस कारण शनिवार सुबह तक ओवरहेड टैंक नहीं भर पाया।

 

इससे लोगों को सुबह की समय की सप्लाई नहीं मिल पाई। उधर, ताज चौराहे और आजादनगर के नलकूप की मरम्मत का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान जल संस्थान की ओर से प्रभावित इलाकाें में टैंकरों से पानी बांटा गया। सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि ताज चौराहे के नलकूप की मरम्मत का कार्य शनिवार को पूरा हो गया है। रविवार से नलकूप से पेयजल सप्लाई शुरू हो जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!