Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

ज्ञानदीप पब्लिक हाई स्कूल में किया जा रहा है योग शिविर का आयोजन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूड़की- ज्ञानदीप पब्लिक हाई स्कूल में दिनांक 6. 5.2024 से 11. 5 .2024 एक सप्ताह के योग शिविर का आयोजन पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण एवं योग कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है इस योग शिविर का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय  शिक्षा के साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी विकास करना है  योगाचार्या  सर्वेश गोस्वामी द्वारा सर्वप्रथम बच्चों को योग के महत्व के बारे में समझाया गया तत्पश्चात उनके दिशा निर्देश में बच्चों ने अपने आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न योगासन किए।

 

स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पंत ने बच्चों को बताया कि योग हर आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए आवश्यक है। यह व्यक्ति के तन एवं मन को सुदृढ करता है। प्रबंधक महोदय श्री वासुदेव पंत ने विद्यालय के सर्वांगीण  विकास में सहयोग प्रदान करने  के लिए पर्यावरण विद  प्रभाकर पंत एवं योगाचार्या  सर्वेश गोस्वामी  को धन्यवाद दिया तथा योग शिवर के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पंत एवं अध्यापिकाओं को शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!