Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

सभी मतदाताओं की मतदान में भागीदारी करवाना सुनिश्चित करें:-जिलाधिकारी‘‘……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 आशीष चौहान ने उपरोक्त दिशा-निर्देश कलेक्ट्रेट के एन0आई0सी0 सभागार में निर्वाचन से संबंधित आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये।उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागों के सरकारी-गैर सरकारी कार्मिकों का मतदान में शत-प्रतिशत प्रतिभाग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी इसको सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट मतदान तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागों के कार्मिक भी मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना बनायें। उन्होंने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, सहकारी विभाग, राजस्व विभाग, प्रांतीय रक्षक दल, जिला होमगार्ड कमांडेंट इत्यादि अधिक कार्मिकों वाले विभागों पर विशेष फोकस करते हुए उनका मतदान में प्रतिभाग करवाने के निर्देश दिये।

 

इसी तरह समाज कल्याण विभाग के समन्वय से जनपद के समस्त दिव्यांगजनों तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की भी संपूर्ण भागीदारी करवाने के लिए तथा मतदान के लिए उनके द्वारा चाही गई विशेष सुविधा के अनुरूप डोलियों और अन्य सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।आयोजित बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेन्द्र कुमार, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, बीडीओ पौड़ी दृष्टि आनन्द, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!