Breaking News

QR कोड से मिलेगी परीक्षा केंद्र की लोकेशन, भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोग की हाईटेक व्यवस्था धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर श्री राम स्टोन क्रेशर की अनूठी पहल, मरीजों के बीच पहुंची खुशियां सीएम धामी के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस की सख्ती, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस उत्तराखंड में 8.39 लाख और मतदाता सूची से बाहर होने की तैयारी, प्री-एसआईआर में पहले ही कट चुके 4.53 लाख वोट वीकेंड पर नैनीताल जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी, 4 और 5 जुलाई को लागू रहेगा विशेष डायवर्जन प्लान अब सरकार पहुंचेगी आपके द्वार, 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े में घर-घर तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

ज्येष्ठा कालोनी में लम्बे समय से बदहाल विद्युत व्यवस्था अब होगी जल्द ही दुरूस्त……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- उत्तराखण्ड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किये जाने पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से उत्तराखण्ड देश के लिए एक नजीर बनेगा। मीडिया को जारी बयान में निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे देश में एक इतिहास रचने का काम किया है। इस विधेयक को लाकर सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान किया है।

 

इस विधेयक की जरूरत उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे देश में कई वर्षों से महसूस की जा रही थी। यह कानून उत्तराखण्ड को ही नहीं बल्कि पूरे देश को एक नई दिशा प्रदान करेगा। इस कानून का लक्ष्य बिना धर्म जाति लिंग में भेदभाव किये सभी नागरिकों को समान अधिकार देने का है। जो लोग इस कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं वास्तव में वह जनता और देश के हितैषी नहीं है। विधेयक को जनता की राय से बनाया गया है। विधेयक का ड्राफ्ट बनाने वाली विशेषज्ञ समिति ने इस विधेयक के लिए लम्बे समय तक मंथन करने के बाद निष्कर्ष निकाला है। इसमें जो प्रावधान किये हैं उनमें सभी के हित सुरक्षित हैं।

 

यूसीसी पर विधेयक लाकर सरकार ने अपना वायदा निभाया है। मुख्यमंत्री धामी ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह वह जो भी कहते हैं वो करके दिखाते हैं। रामपाल सिंह ने कहा कि इस कानून से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं बल्कि इसे सहर्ष सभी को स्वीकार करना चाहिए क्यों कि इस कानून का लक्ष्य बिना धर्म जाति लिंग में भेदभाव किये सभी नागरिकों को समान अधिकार देने का है। कुछ लोग बिना यूसीसी को जाने-समझे अपने निहित स्वार्थ के कारण इसका विरोध कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू हो जाने से तीन-चार शादी करने पर रोक लगेगी और कई कुरीतियों का खात्मा होने से समाज को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूसीसी देश हित में अच्छा कानून है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!