Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

मंत्री के ताबड़तोड़ छापो पर 24 घंटो के भीतर कार्यवाही, डमी फर्जी राइस मीलों के इम्पैनलमेन्ट हुए निलंबित और टारगेट हुआ निरस्त…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- विगत दिनों उत्तराखंड सरकार में खाद्य एवं  नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने उधमसिंह नगर जनपद के बाजपुर और जसपुर में राइस मिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी । जहाँ खाद्य मंत्री को अपने निरीक्षण में कई सारी खामियां देखने को मिली। जिसपर विभाग ने नियमो का पालन ना कर रही  मिलों पर कार्यवाही की है। और ऐसी कुल 04 मिलो को सस्पेन्ड किया है। जिनमे धनलक्ष्मी सीड्स बाजपुर , महाबीर राइस मिल बाजपुर ,Asm इंडस्ट्रीज्ज बाजपुर और पंजाब राइस मिल जसपुर शामिल हैं।

 

दरअसल बीते रोज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर व जसपुर में कई मिलों का औचक निरीक्षण किया था जहां कई मिलों में नियमो का उलंघन पाया गया।इसी परिपेक्ष्य में खाद्य विभाग द्वारा यह कारवाही की गई है। खाद्य मंत्री ने बताया कि वहीं ASM इंडस्ट्रीज बाजपुर के अपने निरीक्षण में उन्हें यह प्लांट बंद खंडर अवस्था में मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्लांट संचालन की अवस्था मे नही है क्योंकि जहां यहां धूल फैली हुई है

 

तो वहीं यहां पर कर्मचारियों का ना होना भी इस बात की पुष्टि करता है कि यह प्लांट भी बंद है। कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह सारे प्लांट सिर्फ एक डमी के रूप में लगाए गए है जिसका उद्देश्य सिर्फ धान का क्रय करना है।कहा कि जिन भी मिलों में कमियां पाई गई हैं उनमें सोर टैक्स मशीन, ड्रायर प्लांट, ब्लेन्डिंग मशीन का ना होना पाया गया इसके अलावा भी कई अन्य खामियां इन मिलों में देखने मे आई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!