Breaking News

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”…. कृषि से रक्षा तक, युवा तकनीक से रचेंगे नए भारत की कहानी IIT रुड़की में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025…. सीएम धामी बोले – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव…. देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल महिला कॉन्स्टेबल का प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारी पर थप्पड़, वीडियो वायरल…. हाईकोर्ट की फटकार: सूखाताल झील सौंदर्यीकरण में देरी क्यों? तीन महीने में रिपोर्ट न देने पर DDA को लगाई लताड़…. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन एक सप्ताह में सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट….

11 वर्ष पूरे होने पर आप ने बनाया पार्टी का स्थापना दिवस / संविधान दिवस…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- आम आदमी पार्टी ने पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस और संविधान दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मिष्ठान वितरण किया। आज के ही दिन 26 नवंबर 2012 को संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का गठन कर अधिकारी घोषणा की थी ।

 

इस अवसर पर  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि आज के ही दिन 2012 में पार्टी के अधिकारिक घोषणा हुई थी। आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में भी मनाते हैं। आम आदमी पार्टी ने मात्र 11 वर्षों में ऐतिहासिक कार्य करते हुए 2 बड़े राज्यों में सरकार बनाई है। गुजरात में भी सीटे हासिल कर वहाँ की जनता का प्यार और भरोसा हासिल किया।पूरे देश में तेजी से पार्टी का विस्तार हो रहा है आज अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों को पूरे देश में नहीं अपितु पूरे विश्व में सराहा जा रहा है।

 

भाजपा के चाल चरित्र चेहरा जनता समझ चुकी है।  भाजपा  आप के बड़े नेताओं को  फर्जी मुकदमों में फंसा कर सर्वोच्च संस्थाओ का दुरूपयोग कर रही है। आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली पार्टी है और हर एक कार्यकर्ता क्रांति कारी है। भाजपा के इस तरह के प्रपंचो से डरने वाली नही है। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि आज पार्टी को 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं। संविधान दिवस के दिन ही पार्टी की स्थापना हुई थी ।

 

आम आदमी पार्टी हरिद्वार मे वार्ड स्तर पर मोहल्ला रिपेयर, निशुल्क स्वास्थ कैंप, हर वार्ड मे स्वयं के संसाधनों से जनता की सेवा कर रही है। भाजपा के शासन में महंगाई और बेरोजगारी ने 46 वर्षों का  रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस अवसर पर हेमा भंडारी, ई संजय सैनी, यशपाल चौहान,परवीन कुमार, दया राम, शुभम सैनी, संजय गौतम आदि कार्य कर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!