Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कण्वघाटी- राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शीर्षक राष्ट्रीय संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान एवं संविधान दिवस रहा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संविधान दिवस के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवियों नें महावि० के प्रांगण में सफाई का कार्य किया गया।

 

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में महावि० सभागार में एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डा० गीता रावत शाह ने सभी उपस्थित अतिथियों तथा स्वयंसेवियों का स्वागत करते हुये व्याख्यान के विषय पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में डा० अनुराग शर्मा ने संक्षेप में संविधान निर्माण से लेकर इसे देश में लागू किये जाने तक की सम्मपूर्ण जानकारी स्वंय सेवियों को दी।

 

डा० संदीप कुमार ने स्वयंसेवियों को संविधान निर्माता डा० बी०आर०अम्बेडकर के योगदान के बारे में जानकरी दी। श्री आशुतोष रावत जी ने स्वयंसेवियों को संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने तथा श्री जितेन्द्र सिंह ने उन मूल्यों के अनुसार आचरण करने हेतु स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित किया ।

 

कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डा० गीता रावत शाह ने मुख्य वक्ता डा० अनुराग शर्मा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सभी अतिथियों तथा स्वयंसेवियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!