Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

उत्तराखंड मैं मौसम हल्के बादल और चटख धूप के बीच बारिश को लेकर एक बड़ी  अपडेट आई सामने…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में फिल्हाल मौसम शुष्क बना हुआ है।और फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी भी तरह के परिवर्तन की कोई आशंका नहीं है। चटख धूप खिलने के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। लेकिन, आगामी गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। देहरादून में सोमवार को लगातार सुबह से ही चटख धूप खिली हुई देखने को मिल रही है। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

 

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता है।आने वाले गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में अलग अलग आंशिक बादल छाय रह सकते हैं। मगर बारिश के अभी तक कोई  आसार नहीं है। तापमान सामान्य और उससे कुछ अधिक बना रह सकता है।

 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी है। बर्फ की बिछी सफेद चादर मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का एहसास करा रही है। सुबह और शाम के बाद से ही अब दोपहर में भी मौसम थोड़ा सर्फ होने लगा है।साथ ही  लोग सर्दियों के गर्म कपड़े भी पहनने लगे हैं। बर्फबारी को देखते हुए। चार धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए है। बर्फबारी शुरू होते ही पहाड़ों में पर्यटकों की संख्या मैं भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है।

 

सीजन की भीड़ से बचने के लिए लोग अभी से पहाड़ों की ओर अपना  रुख कर रहे हैं। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए लोग ऊंचे इलाकों में जाने का मन बना रहे हैं। अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सपरिवार सहित उत्तराखंड आए थे। अल्मोड़ा में वह अपने पैतृक गांव में उन्होंने समय बिताया और उसके बाद नैनीताल में भी घूमें थे। जहा उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा क्या

और पढ़ें

error: Content is protected !!