Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

चूहों और पक्षियों को शिकार कर बनता है पने मुंह का निवाला, दिखने वाला ये दुर्लभ जानवर…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मुनस्यारी- उत्तराखंड में अब खूबसूरत वादियों के साथ-साथ अलग तरह के जंगली जानवर भी दिखाई देने वाले हैं। लोगों को अब नजर नहीं आने वाला हिमालयन पाम सिवेट (बिलाव) मुनस्यारी के शीर्ष स्थित खलिया टॉप में दिखा है। इस दुर्लभ जानवर के दिखने से लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रहा है। दुर्लभ जीव की इस उपस्थिति को अच्छे वाइल्डलाइफ का प्रतीक माना जा रहा है।

 

पहाड़ो में पाए जाने इस दुर्लभ जानवर को हिमालयन पाम सिवेट को स्थानीय भाषा में ओध कहा जाता है। इस जानवर की खासियत है की यह जानवर बड़े पेड़ों की ऊंची टहनियों पर रहता है और अपने भोजन के लिए रात में ही पेड़ों से नीचे उतरता है। जिसके चलते लोगों की नजर में नहीं आता है।साथ ही यह चूहों और पक्षियों का शिकार भी  करता है। और जंगलों में पाई जाने वाली वनस्पतियों को खा कर भी यह जीवित रह सकता है।

 

पांच-छह किग्रा वजनी पाम सिवेट के शरीर की लंबाई 50 से 60 सेंटीमीटर होती है। पूंछ 40 से 50 सेमी लंबी होती है। वाइल्डलाइफ संरक्षण का  कार्य करने वाली मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पवार ने पहली बार इस जानवर की फोटो खींचने का दावा किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!