Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए गंभीरता से कार्य करें- जिलाधिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैैठक ली। राजस्व कर वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं लाने पर सहायक कर आयुक्त के वेतन रोकने के निर्देश व सहायक कर आयुक्त कोटद्वार को चेतावनी जारी की है। बुधवार को अयोजित राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक मेें जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार व खनन न्यास अधिकारी को निर्देश दिये कि कोटद्वार में सम्भावित अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना सुनिश्चित करें।

 

साथ ही उन्होंने अन्य उपजिलाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत जिन स्थानों पर अवैध खनन की संभावनाएं अधिकतर हैं वहां नियमित रूप से निगरानी बनाने के निर्देश भी दिये हैं। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को समस्त मदिरा दुकान स्वामियों के हैसियत का सत्यापन करना सुनिश्चित करें। कहा कि सत्यापन के दौरान जिन स्वामियों की हैसियत गलत पाई जाती है उनपर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को जनपद के अंतर्गत समस्त होटलों का पंजीकरण करने के निर्देश दिये हैं।

 

इसके अलावा उन्होंने विद्युत विभाग को साल के अंतिम बिल भुगतान हेतु पूर्व में ही विभागों व अन्य लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने समस्त विभागों को भी निर्देशित किया कि विभाग अपने-अपने कार्यालयों का बिल भुगतान समय पर जमा करना सुनिश्चित करें। बैठक में डीएफओ गढ़वाल स्वपनिल अनिरुद्ध, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला आबकारी अधिकारी के0पी0 सिंह, जिला खनन न्यास अधिकारी रवि सिंह नेगी, एसडीओ विद्युत गोविन्द रावत सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!