Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

कोटद्वार में बाइक रपटने से युवक की मौत…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- दुगड्डा मोटर मार्ग पर लालपुल के पास अचानक हाथी के आ जाने से वहां से गुजर रहा बाइक सवार घबरा गया। घबराहट में उसके बाइक के ब्रेक लगाने से बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक के साथ ही युवक के भी सड़क पर गिरने से उसके सिर व छाती पर चोटें आई और उसने मौके पर दम तोड़ दिया।

 

युवक की पहचान कोटद्वार के प्रताप नगर निवासी 34 वर्षीय सतेन्द्र के तौर पर हुई है। वह सतपुली के खैरासैंण स्थित इंटर कालेज में टेक्नीशियन के पद पर तैनात था। गुरूवार सुबह तड़के वह बाइक सतपुली के लिए निकला कि अचानक लाल पुल के पास जंगल से निकलकर हाथी सड़क पर आ गया।

 

हाथी को देखकर सतेंद्र ने घबराहट में तेजी से बाइक के ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक बाइक अनियंत्रित हो गई और सतेंद्र सड़क पर गिर पड़ा।गिरने से उनके सिर व छाती पर गंभीर चोटें आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!