Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पहुंचे हरिद्वार ,बुआ की अस्थि का वीआईपी घाट पर किया विसर्जन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  वीआईपी घाट पहुंचकर अपनी बुआ की अस्थियो का विसर्जन किया। जे पी नड्डा मंगलवार को  देर शाम धर्मनगरी हरीद्वार पहुंचे थे। निजी कार्यक्रम के चलते उन्होंने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में रात को  विश्राम किया।

 

जे पी नड्डा की बुआ गंगा देवी का सोमवार को निधन हो गया था। उनकी बुआ हिमाचल के कुल्लू में रह रहीं थीं। जेपी नड्डा का अधिक लगाव शांतिकुंज से ही रहा है। बुधवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में विधि-विधान से तर्पण एक  कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 

हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट पर उन्होंने अपनी बुआ की अस्थि का विसर्जन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री और उनके परिवार के 10 सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!