Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

बाल दिवस पर नेहरू को किया याद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नेहरु को बच्चों से काफी ज्यादा लगाव था। इसलिए हर साल उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि वे देश के पहले प्रधानमंत्री थे,

 

जिन्होंने 17 साल प्रधानमंत्री के पद को बखूबी निभाया। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम के समय गांधी जी के साथ मिलकर आजादी के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने शिक्षा, आर्थिक विकास और विज्ञान के क्षेत्र में देश को अग्रणी बनाने के लिए कई योजनाएं आरंभ की। परिणामस्वरूप विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता चला गया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, कायकारा अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, महावीर रावत, विजय माहेश्वरी, शूरवीर खेतवाल, उपेंद्र नेगी और अंकुश घिल्डियाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!