Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

होम स्टे में कर्मचारी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

आगरा के ताजनगरी फेस-दो स्थित होम स्टे में कर्मचारी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे पहले शराब पिलाई गई। इसके बाद पिटाई की और फिर उसकी आबरू को लूटा गया। उसने शोर मचा दिया।

 

इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती बुरी हालत में रोते बिलखते मिली। ताज नगरी फेज दो में शनिवार की रात होमस्टे से युवती के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को होम स्टे में वारदात की सूचना दी थी।  ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को होम स्टे में युवती बदहवास हालत में मिली। वह फूट-फूटकर रो रही थी।

 

पुलिस को देखते ही कहने लगी कि उसके साथ गलत काम हुआ है।  उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद चार-पांच युवकों ने गलत काम किया। होम स्टे रवि नाम का युवक चलाता है। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा है। हंगामा होने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए थे।

 

जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका।  एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बलात्कार और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!