Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहा है नगर निगम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहा है नगर निगम, आधी नाली बनने से सड़क पर बह रहा है गन्दा पानी।नगर निगम देहरादून के वार्ड नम्बर 73 विद्या विहार ,देहराखास के अन्तर्गत कारगी चौक से थाना पटेलनगर को जाती सड़क के पहली गली के पास और हिमालयन पब्लिक  स्कूल से पहले जो नाली बह रही है,वह कुछ ही दूरी तक बनने के बाद आगे बन्द है,

 

तथा नाली निर्माण  न होने से नाली का दूषित पानी कीचड़ के रूप में सड़क पर बहता है।जो पैदल चलने के वालों के लिए अभिशाप बना है।रही सही कसर वाहनों के छीटें मारने से हो रही है।इसी मार्ग पर कुछ ही कदम की दूरी पर हिमालयन  पब्लिक स्कूल  है,जो कि स्कूली बच्चों को चलने में तंगी हो रही है तथा मच्छरों के पनपने का भय लगातार बना है।यह सड़क व्यस्ततम सड़कों में गिनी जाती  है।

 

इसी रास्ते में 200 मीटर आगे थाना पटेलनगर है।ये नाली का बहाव तीव्र गति से चलता है,ये बन्द नहीं होता है।इसमें घरों का दूषित  पानी भी बहता है।नाली का निर्माण कुछ ही दूरी तक किया है,आगे क्यों नहीं हुआ, ये समझ से परे है? वैसे भी डेंगू का प्रकोप इस क्षेत्र में काफी देखने को मिला है। इस व्यस्ततम सड़क पर आडें तिरछे बिजली खंभे भी अस्त व्यस्त खड़े  है जो यातायात में बाधक बने हैं। सड़क  के दोनों तरफ झाड़ियां भी खूब फैली है।

 

ऐसा नहीं लगता  कि ये देहरादून शहर होगा।सड़क की चौड़ाई भी कम है।इसी सड़क पर आगे हिमालयन पब्लिक स्कूल, अनिल इंडेन गैस एजेन्सी, थाना पटेलनगर, देहराखास की कयी कॉलोनियां है जो आगे श्री महन्त इन्द्रेश अस्पताल तक जाती है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए नगर निगम देहरादून को संज्ञान लेकर नाली निर्माण व अन्य जरूरी मौलिक सुविधायें मुहैया करानी चाहिए। तभी स्वच्छ भारत अभियान सफल होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!