Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

रुद्रपुर की ओमेक्स सोसाइटी में रेनबो स्कूल की प्रिंसिपल ने फांसी पर लटक कर दी अपनी जान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रेनबो स्कूल की प्रिंसिपल ने फांसी पर लटक कर दी अपनी जान……

रुद्रपुर- रुद्रपुर ओमेक्स सोसायटी में शुक्रवार को देर रात करीब रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पायल भारती ने पंखे में फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। और वह ओमेक्स स्थित गंगेज सी टावर के फ्लैट नंबर 107 में रहती थीं। शुक्रवार को देर रात एक बजे घटना के बारे में  पता तब लगा जब पायल के पति संयुक्त भारती अपने घर लौटे।

 

ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले संयुक्त भारती पत्नी को पंखे पर फांसी के फंदे में झूलता देख कर हक्का बक्का रह गए।और उनकी चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैट के लोग भी निकल आए।जल्दी जल्दी में पुलिस को सूचना दी गई। सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

 

पायल भारती के पास से या घर से कोई किसी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं मिला है। जब पायल ने यह कदम उठाया,तब उनके साथ  उनकी नौ वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी जबकि उनकी बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है।

 

अभी तक आत्महत्या के किसी भी  कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस पायल के पति और बच्चों से पूछताछ कर रही है। सोसाइटी में इस घटना को लेकर तरह के तरह की चर्चाएं सामने आ रही है  और घटना से पूरी सोसायटी में सनसनी का माहौल है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!