Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

कैंटर ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, दो युवकों की हुई मौत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कैंटर ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, हुई दो युवकों की मौत….

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में केआरबीएल कंपनी के पास बुधवार देर रात बेलगाम कैंटर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त बिहार के गोपालगंज निवासी शिवम और पटना निवासी विक्कू के रूप में हुई। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे के वक्त ई-रिक्शा सवार लोग गाजियाबाद से मेला देखकर अच्छेजा स्थित घर लौट रहे थे। वहीं, हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जीटी रोड पर गाजियाबाद से मेला देख कर शिवम, विक्कू, शंकर और वंश ई-रिक्शा से अच्छेजा जा रहे थे।

 

सभी अच्छेजा गांव में किराये पर रहकर मजदूरी करते थे। जबकि विकास ई-रिक्शा चला रहा था। जीटी रोड स्थित केआरबीएल कंपनी के पास गाजियाबाद की ओर से तेज रफ्तार आए केंटर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में शिवम और विक्कू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक विकास समेत शंकर और वंश गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

एक माह में चौथा हादसा, नौ लोगों की गई जान
जीटी रोड पर एक माह में यह चौथा हादसा है। चारों हादसों में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हादसों के बाद पुलिस इन हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!