Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

सहकारी दुग्ध समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अंतर्गतआज दिनांक 25/10/2023 को गोलापार क्षेत्र की दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति किशनपुर पौडियाल, जगतपुुर,लच्छमपुर, ज्वालापोखरी, जसपुर खोलिया द्वारा 13 लाख 57 हजार रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर पांच सौ से अधिक दुग्ध उत्पादक सदस्यों को बोनस वितरण किया गया जिसमें दुग्ध उत्पादको को दुग्ध संघ स्तर से राज्य सरकार के माध्यम से प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई ।

इस दौरान विभिन्न अलग-अलग सहकारी दुग्ध समितियों के लगभग 15 उन्नतशील दुग्ध उत्पादको को क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय से भी सम्मानित किया गया किया गया। इस दौरान दुग्ध संघ के सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह द्वारा दुग्ध समिति के आय के स्रोतो की जानकारी देते हुए संघ द्वारा समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादको को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी ।

इस दौरान सामान्य प्रबन्धक नैनीताल दुग्ध संघ निर्भय नारायण सिह, संचालक मण्डल सदस्य दीपा रैक्वाल, प्रभारी पी.एण्ड आई मोहन जोशी, क्षेत्र पर्यवेक्षक पूरन मिश्रा, पदमा आर्या, संगीता आर्या व दुग्ध उत्पादक भैरव दत्त बेलवाल, पंकज जोशी, रेखा जोशी,

इन्द्र सिह, दिवाकर बर्गली, आरती सम्मल, खिमेश बेलवाल, राजेन्द्र बोरा, भरत सिह रैक्वाल, आन सिह नारायण सिह, नीरा खोलिया, किरन समेत सैकडो दुग्ध उत्पादक सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मार्ग प्रभारी पूरन मिश्रा द्वारा किया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!