Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री राम जी के स्वरूप के साथ रावण का पुतला दहन किया…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार के ग्रासटनगंज दशहरा ग्राउंड में श्री राम जी के स्वरूप के साथ रावण का पुतला दहन किया। दशहरे पर पुतला दहन देखने उमड़ा जनसमूह।रामलीला में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। रावण वध के बाद मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया।

 

पुतलों के दहन से पूर्व सुंदर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। पुतले देखने के लिए कोटद्वार ग्रास्टनगंज  के रामलीला ग्राउंड में भारी संख्या में लोग पहुंचे और मेले का आनंद लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का आयोजक कमेटी ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

 

रावण दहन करने से पहले अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ‘हमें ध्यान रखना है कि आज रावण का दहन सिर्फ पुतले का दहन न हो। ये दहन हो हर उस विकृति का जिस कारण से समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शो से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!