Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम निमित विधायक शिव अरोरा ने ग्राम दानपुर में किया पैदल भ्रमण…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- आज क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने ग्राम दानपुर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर स्थानीय लोगो व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,तो वही दानपुर पहुचने पर ग्राम प्रधान पति मन्दीप वर्मा के नेतृत्व में लोगो द्वारा फूलमालाओं के साथ विधायक शिव अरोरा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वही विधायक शिव अरोरा ने ग्राम दानपुर की मुलाभूत समस्याओं को सुना व उनके निराकरण हेतु अधिकारियों से वार्ता की, वही विधायक ने दानपुर भ्रमण के दौरान वहाँ गतिमान विकास कार्यों का भी मौका मुआयना किया और साथ ही क्षेत्र की जरूरत अनुसार आने वाले समय मे लंबित पड़े कार्यो को भी करने हेतु आश्वस्त किया,

 

आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा लगातार विधायक में अलग अलग क्षेत्रो का भ्रमण कर लोगो से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्या को उनके क्षेत्र में जाकर सुन रहे हैं , विधायक शिव अरोरा ने कहा उनका प्रयास है कि आपका विधायक आपके द्वार प्रवास के निमित सभी से मुलाकात हो जाती है और वहाँ की मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में भी पता लग जाता है , निश्चित रूप से प्रवास के दौरान जनता के स्नेह प्यार मिल रहा है और उनकी हर समस्या पर कार्य कर उनको पूर्ण करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है।

 

इस दौरान ग्राम प्रधान पति मन्दीप वर्मा, मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, राजकुमार चौधरी, बीडीसी गुरबाज सिंह, माधव सिंह टम्टा, वशिष्ठ कुमार, जितेंद्र वर्मा, गौरव भंडारी, चंद्रिका प्रसाद यादव, हरजीत कंबोज, राजन कनवाल, प्रताप सिंह रौतेला, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश यादव, विजय बहादुर भंडारी, रघुवीर सिंह बिष्ट, शिव प्रकाश वर्मा, सुनील वर्मा, हरीश पंत, दिनेश जोशी,अमित छाबरा,करन अधिकारी,मोहन सिंह बिष्ट व अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!