Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज डी एस बी परिसर नैनीताल में प्रो.नीता बोरा निदेशक डी एस बी परिसर नैनीताल के अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों  तथा विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों  के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई इस यात्रा में विद्यार्थियों ने अपने घर से चावल एवम मिट्टी लाकर कलश में डालते हुए पंच प्रण प्रतिज्ञा ली।

कार्यक्रम 13 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12.30 बजे से सेमिनार हॉल ओल्ड आर्ट्स में प्रारंभ हुआ जिसमे प्रो.ललित तिवारी अध्यक्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय संघ नैनीताल द्वारा संचालन करते हुए ,मेरी माटी मेरा देश तथा कलश यात्रा के उद्देश्यों को समझाया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान से  प्रारंभ करते हुए  कलश यात्रा ओल्ड आर्ट्स से प्रारंभ कर पूरे  डी एस बी परिसर में घूमते हुए न्यू आर्ट्स में समापन हुई।

 

इस कार्यक्रम में प्रो.नीता बोरा परिसर निदेशक डी एस बी परिसर,प्रो.ललित तिवारी अध्यक्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, डॉ.विजय कुमार कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, डॉ.दीपक आर्या ,कार्यक्रम अधिकारी, डी एस बी परिसर नैनीताल, डॉ.ललित मोहन  ,कार्यक्रम अधिकारी, डी एस बी परिसर नैनीताल, डा.सारिका वर्मा, डॉ.सुषमा जोशी, डॉ.मथुरा एमलाल, डॉ.भूमिका प्रसाद, डॉ.पंकज कुमार, डॉ.मोहित रौतेला तथा छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!