Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

यमुना नदी में डूबे पांच बच्चे, एक की बची जान, दूसरे का निकाला गया शव….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

यूपी से लगती हरियाणा सीमा के थाना सनौली के गांव तामसाबाद में बृहस्पतिवार को नहाते समय पांच बच्चे यमुना के कुंड में डूब गए। एक को तो मौके से ही ग्रामीणों ने सकुशल निकाल लिया। लेकिन करीब तीन घंटे बाद एक का शव निकाला गया। वहीं, तीन की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है।

 

मगर सफलता नहीं मिल सकी है। यूपी के गोताखारों से भी सहयोग मांगा गया है। पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के गांव जालपाड़ से क्षेत्र के गांव तामशाबाद की मस्जिद में जमात आई हुई थी। जमात में कुछ बच्चे भी थे। बृहस्पतिवार सुबह नमाज पढ़ने के बाद पांचों जमाती बच्चे यमुना में नहाने के लिए उतर गए।

 

इस दौरान यूपी के नगला राई और पानीपत के तामसाबाद के बीच रेत खनन माफिया द्वारा बनाए गए गहरे कुंड में पांचों डूब गए। शोर शराबा होने पर एक को तो ग्रामीणों ने किसी तरह सकुशल निकाल लिया। लेकिन समीर, सैफ अली, वादिल, अमीर का कोई पता नहीं लग पा रहा था। वहीं, करीब तीन घंटे बाद समीर के शव को बाहर निकाला गया,

 

जबकि तीनों अन्य की तलाश जारी है। थाना सनौली के एसएचओ ने बताया कि यमुना में डूबे सभी चारों जमातियों की उम्र 16 और 18 साल के बीच है। शमी निवासी जालपाड़ का शव यमुना से बाहर निकाल लिया गया है। बाकी को निकालने के लिए प्रयास जारी है। अन्य की तलाश के लिए यूपी से भी गोताखारों को भेजा जा रहा है।

 

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!