Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

आयुर्विद्या का नियमित लाभ लें स्कूली छात्र, रहें स्वस्थ एवं नीरोग.. डॉ नीता गुप्ता….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ- राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वावधान में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय ऐलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय बड़ियारगांव की ओर से योगाभ्यास और विविध रोग निवारण को लेकर स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में विस्तारपूर्वक  जानकारी दी गई। चिकित्साधिकारी डॉ नीता गुप्ता ने बच्चों को बताया कि योग का प्रयोग जीवन में हम सबको आत्मसात करना चाहिए। दैनिक रूप से हमें सामान्य योगाभ्यास के साथ अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योगासन के तौर पर सामान्य रूप से इकत्तीस आसन निहायती आवश्यक हैं।

जिनसे शारीरिक स्फूर्ति बनी रहती है। विश्व भर में आयुर्वेद का बहुत महत्व है और इसकी सार्थकता स्वयं से ग्राह्य करने पर ही होगी।इस अवसर पर सभी पंजीकृत छात्र छात्राओं का वजन व नाप लेकर उनमें व्याप्त कमियों की प्रतिपूर्ति हेतु सलाह दी गई। प्रधानाध्यापक बिष्णु पाल सिंह नेगी ने स्थानीय हस्पताल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय समय पर इस तरह के शिविर बच्चों अभिभावकों की जागृति का द्योतक हैं और यह आयोजन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से तिमाही होने जरूरी हैं। इस अवसर पर डॉ अम्बिका प्रसाद ध्यानी , फार्मासिस्ट विजयपाल कलूड़ा, प्रकाश रावत, शोभा देवी, लक्ष्मी देवी समेत अन्य अभिभावक मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!