Breaking News

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”…. कृषि से रक्षा तक, युवा तकनीक से रचेंगे नए भारत की कहानी IIT रुड़की में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025…. सीएम धामी बोले – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव…. देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल महिला कॉन्स्टेबल का प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारी पर थप्पड़, वीडियो वायरल…. हाईकोर्ट की फटकार: सूखाताल झील सौंदर्यीकरण में देरी क्यों? तीन महीने में रिपोर्ट न देने पर DDA को लगाई लताड़…. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन एक सप्ताह में सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट….

अलका पाल को मिली बड़ी जिम्मेवारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में किया गया आब्जर्वर नियुक्त…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, AICC द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पीसीसी सदस्य अलका पाल को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में कांग्रेस आब्जर्वर नियुक्त किया गया। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान की रतनगढ़ विधानसभा का आब्जर्वर नियुक्त करते हुए अलका पाल से आशा व्यक्त की,

 

वह कर्नाटक की तरह राजस्थान में भी पार्टी के लिए अपना योगदान देंगी। पीसीसी सदस्य व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल पूर्व में भी कर्नाटक की मैसूर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभाओ में आब्जर्वर के रूप में कार्य कर चुकीं है। जिसमें से पांच विधानसभा में कांग्रेस को विजय मिली थी। राजस्थान में आब्जर्वर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अलका पाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर्र सिंह रंधावा,

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूर्व की तरह कांग्रेस पार्टी को अपना राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगी। राजस्थान में आब्जर्वर के रूप में वह शीघ्र ही राजस्थान पीसीसी कांग्रेस के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राजस्थान रवाना होंगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!