Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

उपजिलाधिकारी थलीसैंण ने पीठसैण में बिना अनुमति के चल रहा हॉटमिक्स प्लांट किया सीज….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल- सूचना विभाग/08 अक्टूबर, 2023ः राष्ट्रीय राजमार्ग थलीसैंण-बूंगीधार  के पीठसैंण निकट एक हॉटमिक्स प्लांट बिना अनुमति के संचालित होने पर उपजिलाधिकारी थलीसैंण ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया है। उपजिलाधिकारी थलीसैंण नवाजिश खलीक ने बताया कि पीठसैण के स्थित वेदिका कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा द्वारा बिना अनुमति लिए पिछले 10 दिनों से हॉटमिक्स प्लांट संचालित किया जा रहा था।

 

हॉटमिक्स प्लांट की सूचना पर उपजिलाधिकारी थलीसैंण  ने मौके पर जाकर  निरीक्षण करते हुए संबंधित कंपनी से प्लांट की अनुमति की रिपोर्ट मांगी, लेकिन कंपनी द्वारा बिना अनुमति लिए ही हॉटमिक्स प्लांट संचालित किया जा रहा था। जिस पर उपजिलाधिकारी ने  संबंधित कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्लांट को सीज कर दिया है।

 

उपजिलाधिकारी ने बताया कि  हॉटमिक्स प्लांट में  उपलब्ध अवैध उपखनिज का नाप-जोख करने पर लगभग 1600 घन मीटर पाया गया। जिसकी चालानी  कार्यवाही करते हुए  जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को प्रेषित की गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!