Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 17 जुआरी को किया गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर पुलिस ने बीती रात नगर क्षेत्र के पुष्पक विहार कालोनी स्थित एक बड़े गौदाम में पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के नेतृत्व में काशीपुर समेत आस पास की थाना पुलिस ने सयुक्त छापामार कार्यवाही के दौरान जुए के एक बड़े गैंग को दबोचने में कामयाबी पाई है,गिरफ्तार जुआरियों के पास से पुलिस को 7 लाख 52 हजार रुपए बरामद हुए इसके साथ ही लगभग 17 बाइक्स और 15 मोबाइल समेत जुआ के कई साजो सामान को भी पुलिस ने बरामद किया है।

 

आपको बता दे की कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि काशीपुर के गंगे बाबा रोड स्थित पुष्पक विहार इलाके में कौशल यादव जो पूर्व में भी कई बड़ी वारदातो में शामिल रहा है के खाली गौदाम को विगत कई दिनों से उसकी शह पर जुआघर का रूप देकर जुआ कराया जा रहा था,जिसके काशीपुर और यूपी के मुरादाबाद जनपद बिजनौर समेत उत्तराखंड के कई नामचीन जुआरी हिस्सा लिया करते थे मुखबिर की सटीक सूचना पर बीती रात्रि गौदाम में भारी पुलिस बल के साथ रेड की गई

 

जहां कौशल यादव,वीरेंद्र कुमार, मो नईम,शाहिद,आसिफ, सोभित अग्रवाल,मुरसलीन,धीरज शर्मा, सनाउर रहमान शन्नू, मो इस्लाम,गौरव कुकर,निषाद,इजाज, मोइन आदि को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रुपए 7 लाख 52 हजार रुपए बरामद किए गए इसके साथ ही 11 मोटर साइकिल को भी पुलिस ने मौके से बरामद कर कब्जे में कर सीज किया है। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल हो गया है जिनकी तलाश जारी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!