Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

लालकुआं नगर में पति से अलग किराये के मकान में रह रही महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- यहां किराए के मकान में अकेली रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, घटना की कोतवाली पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 1 निवासी ओमकार सोलंकी के मकान में किराए पर रहने वाली शीला देवी पत्नी अजय पाल उर्फ राजू उम्र 43 वर्ष की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, महिला के मृत होने का तब पता चला जब मकान मालिक का बेटा शिवम सोलंकी महिला के कमरे में पहुंचा और उसे हिलाने डुलाने लगा,

 

परंतु वह नहीं हिल सकी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, पुलिस ने मृतका के घर बरेली नवाबगंज सूचना देकर परिजनों को लालकुआं बुलाया है, वही महिला को 108 द्वारा एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा, जहां चिकित्सकों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

 

लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला की मौत की जांच की जाएगी, साथ ही उसका पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौपा जाएगा, इधर मकान मालिक ओमकार का कहना है कि वह लंबे समय से पति से अलग उसके मकान में किराए पर रह रही थी, तथा मेहनत मजदूरी करके अपना भरण पोषण कर रही थी। फिलहाल कोतवाली पुलिस महिला की मौत की जांच कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!