Breaking News

उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक बूथ मजबूत करने की रणनीति पर भाजपा का महामंथन, जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी बोले—‘बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत’ ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा

जमीनी रंजिश को लेकर बुजुर्ग पर हमला,बुजुर्ग की हालत गंभीर देख किया एम्स रेफर……….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार-हरिद्वार में जमीनी रंजिश के चलते बुजुर्ग पर परिवार के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

जमीनी रंजिश को लेकर बुजुर्ग पर हमला………..

घटना लक्सर क्षेत्र स्थित केवलपुरी गांव की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह तड़के चार बजे के आसपास जगबीर के परिवार के बुजुर्ग अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख पुकार सुन परिजन उनके कमरे में पहुंचे। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

 

बुजुर्ग की हालत गंभीर देख किया एम्स रेफर……….

परिजनों ने लहूलुहान हालत में बुजुर्ग को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हमले में बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। बजुर्ग की हालत गंभीर देख उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर बुजुर्ग के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

 

आरोपितों को खिलाफ मुकदमा दर्ज…..

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि बच्चन व बिंदा उर्फ रोबिन निवासी केवलपुरी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!