Breaking News

नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक बूथ मजबूत करने की रणनीति पर भाजपा का महामंथन, जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी बोले—‘बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत’

जिस युवक की हत्या के मामले में पति गया जेल,उसी के भाई पर आया पत्नी का दिल,फिर हुआ यह……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश- बांदा जिले में एक युवक जिसकी हत्या में जेल गया था पत्नी ने उसके भाई से ही दिल लगा लिया। 18 साल बाद पति जेल से छूटा तो अवैध संबंध में बाधक बनने लगा। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। खौफनाक तरीके से पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के चौथे दिन पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर युवक की पत्नी, उसके आशिक और आशिक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बिसंड थाने के कैरी गांव के 45 वर्षीय बालकरन ने वर्ष 2005 में पड़ोसी राजाराम पटेल की गोली मार कर हत्या की थी। इस मामले में न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। करीब 18 वर्ष बाद सजा काटकर बालकरन इसी साल जनवरी में जेल से बाहर आया था।

 

जेल से आने पर पता चला कि उसकी पत्नी संतोषिया के राजाराम के भाई राजकुमार से नजदीकियां हो गई हैं। पति और पत्नी के बीच विवाद होने लगा। इस पर पत्नी संतोषिया और राजकुमार ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। रात में जब बालकरन सो गया तो उसकी पत्नी ने फोन करके राजकुमार को बुलाया। राजकुमार दो अन्य साथियो के साथ घर पहुंचा और बालकरन को गोलियां मारकर हत्या कर दी।

 

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पत्नी पर शक गहराया। सर्विलांस और कॉल रिकॉर्डिंग से मामला खुल गया। रविवार को एसपी अंकुर अग्रवाल ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मारे गए बालकरन की पत्नी के साथ ही उसके आशिक और आशिक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। साभार एचबीएन।

और पढ़ें

error: Content is protected !!