Breaking News

BIG BREAKING: सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला फिर टला, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई सुरक्षा व्यवस्था बनी कड़ी…. रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश…. रुद्रपुर: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तेज़ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व होमस्टे योजना के आवेदकों के साक्षात्कार संपन्न…. रुद्रपुर: मानवाधिकार दिवस पर महिलाओं को मिली जागरूकता की शक्ति, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव पर खास सत्र…. धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक…. उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

थाना पंतनगर क्षेत्र में हुए मर्डर का खुलासा,पैसों के लेनदेन के विवाद में की हत्या…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हत्या करने वाले दो सगे भाइयों सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

आरोपियों से हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार बरामद।

रुद्रपुर- शुक्रवार को थाना पन्तनगर संजय वन में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर गई। पंत नगर पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामा आदि की कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त दिनांक 28/ 8/2023 को मृतक के भाई द्वारा मृतक की पहचान यशवन्त गौड़ पुत्र हरक सिंह निवासी ग्राम सतबूंगा थाना मुक्तेश्वर के रूप में की गई, जिस संबंध में थाना पन्तनगर में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर FIR NO- 161- 2023 धारा 302, 201 भादवी बनाम गौरव सिंह आदि पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1. गौरव सिंह पुत्र स्व0 श्री हिम्मत सिंह विष्ट निवासी ग्राम व पोस्ट भटेलिया थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, 2. संजय बिष्ट उर्फ संजू पुत्र स्व  हिम्मत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम व पोस्ट भटेलिया थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, 3. मुदित हर्ष गौड़ पुत्र प्रकाश गौड़ निवासी सदबूंगा, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष को हत्या में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ दिनांक 29/8/2023 को टाण्डा जंगल से गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त गौरव सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक बस उर्फ यशवन्त गौड़ ने मेरे 50 हजार रुपये देने थे, युसू उर्फ यशवन्त गौड़ मुझे गालिया देता था यह बात मेरे दिल को चुभ गयी मैने उसकी छाती में चाकू घुसेड दिया व घुसू उर्फ यशवन्त गौड़ के शव को हम लोगे ने टांडा बैरियर चौकी से करीब आधा किलो मीटर नीचे आकर सड़क किनारे फेक दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू और कपडे बरामद किये जा चुके है।

 अभियुक्तगणो का आपराधिक इतिहास

गौरव सिंह विष्ट —-

(1)   1 FIR NO 26/ 18 US 304 (B) IPC थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल

(2) FIR NO 3/12, पटवारी क्षेत्र मुक्तेश्वर

(3)   FIR NO- 161/23 U/S 302/201 IPC.

बरामदगी

(1) घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट स्विफ्ट कार

(2) एक अदद आला कत्ल चाकू

 

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!